HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: फिर छा गए विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज रानीधारा के सितारे

अल्मोड़ा: फिर छा गए विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज रानीधारा के सितारे

★ कुल 10 होनहारों ने प्रदेश के टॉपरों की सूची में दर्ज किया नाम★
★ अनुशासन व मेहनत के संयोग से 133 बच्चे ससम्मान उत्तीर्ण★

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा आज घोषित बोर्ड परीक्षाफल में विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में अध्ययनरत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस विद्यालय के कुल 10 छात्रों ने प्रदेश की वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज किया है। इनके अलावा कई अन्य बच्चों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बार भी विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा के बच्चों ने विद्यालय की उत्कृष्टता बरकरार रखी।
► 133 विद्यार्थी ससम्मान उत्तीर्ण

विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के इस दफा 232 छात्रों ने हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिसमें से 229 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 188 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें से 175 छात्र उत्तीर्ण रहे हैं। इसके अलावा हाईस्कूल में कुल 86 छात्रों ने ससम्मान परीक्षा उत्तीर्ण की है और 176 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 76 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी व 7 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटरमीडिएट में 47 छात्रों ने ससम्मान परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 148 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 27 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की। इस बार विद्यालय के इंटर के 6 छात्रों और हाईस्कूल के 4 छात्रों ने प्रदेश वरीयता सूची में अपना स्थान बनाया है। प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने जानकारी दी कि इस बार विद्यालय का हाईस्कूल का बोर्ड परीक्षाफल 98.2 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 93.94 फीसदी रहा।
► विद्यालय में जश्न का माहौल

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय में आज शनिवार को परीक्षाफल घोषित होने पर बाद जश्न का माहौल रहा। कई बच्चे खुशी खुशी विद्यालय पहुंचे, जहां प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल व पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल समेत प्रधान प्राध्यापक भूपेश पंत, भाष्करानन्द काण्डपाल, गुरुदेव जोशी, मनोज कुमार पंत, रमेश भट्ट, कैलाश जोशी, नीरज पथनी, लक्ष्मण सिंह, विद्या लटवाल, दीपशिखा पंत, शंकर सिंह समेत विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
► प्रदेश में छाए ये नाम
★ इंटरमीडिएट ★

प्रियांशु पाठक: 10वीं रैंक।
राहुल रौतेला: 13वीं रैंक।
आयुष अधिकारी: 20वीं रैंक।
धनंजय भट्ट: 20वीं रैंक।
प्रियांशु गैड़ा: 22वीं रैंक।
गौतम कनवाल: 25वीं रैंक।
★ हाईस्कूल ★
आरूषी बनौला: 8वीं रैंक।
उमंग बिष्ट: 19वीं रैंक।
तनुज तिवारी: 22वीं रैंक।
निखिल गुरूरानी: 25वीं रैंक।
———————
► अब चलेगी 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में अब ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश प्रकिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल में उत्तीर्ण छात्र पहली से विद्यालय में आकर अपना प्रवेश ले सकते हैं। इसी दिन से 11वीं कक्षाएं भी संचालित हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments