अल्मोड़ा: डीजी के आश्वासन पर लैब तकनीशियनों का आंदोलन खत्म

0
डीजी के आश्वासन पर लैब तकनीशियनों का आंदोलन खत्म
डीजी के आश्वासन पर लैब तकनीशियनों का आंदोलन खत्म

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अपनी लंबित मांगों को लेकर बीते कई रोज से यहां आंदोलित लैब टेक्नीशियनों ने अब विरोधी खत्म कर दिया है। लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन अल्मोड़ा ने यह निर्णय स्वास्थ्य महानिदेशक (DG) के सकारात्मक आश्वासन के बाद लिया है।इससे पहले संगठन की सीएमओ के सहयोग से डीजी से वार्ता हुई।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि अपनी मांगों को लेकर यहां लैब टे​क्नीशियन बाहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एसोसिएशन के सचिव महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अब महानिदेशक ने उनकी मांगों के निस्तारण के लिए ठोस भरोसा दिया है। इस आश्वासन पर भरोसा करते हुए अब लैब टेक्नीशियन अपना विरोध कार्यक्रम वापस ले रहे हैं। अब जिले के सभी लैब तकनीशियन अब पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। संगठन ने इस मामले में उचित मार्गदर्शन करने और सकारात्मक रूख अपनाने के लिए सीएमओ का भी आभार जताया है। विश्वास व्यक्त किया है कि आश्वासन के अनुरूप शासन उनकी मांगों की शीघ्र पूर्ति करेगा।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें