HomeUncategorizedअल्मोड़ा: गंभीर अनियमितता मिलने पर दो स्पा सेंटरों को 5-5 हजार का...

अल्मोड़ा: गंभीर अनियमितता मिलने पर दो स्पा सेंटरों को 5-5 हजार का अर्थदंड

ADVERTISEMENTS

👉 पुलिस चेकिंग में सामने आई नियमों की अनदेखी, कड़ी हिदायत भी दी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस चेकिंग में नगर के दो स्पा सेंटरों में गंभीर अनियमितता मिलीं। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके प्रबंधकों के खिलाफ 5-5 हजार रूपये का चालान किया गया। साथ ही भविष्य में ऐसी ​अनियमितताओं की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई। यह चेकिंग पुलिस के आपरेशन ‘प्रहार’ के तहत हुई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

यहां एसएसआई रमेश बोरा व महिला उपनिरीक्षक बीना दोसाद के नेतृत्व में पुलिस टीमों नगर क्षेत्र के स्पा सेंटरों की चेकिंग करते हुए वहां की व्यवस्थाओं की जानकारियां ली और वैधानिक मानकों की परख की। इस दौरान दो स्पा सेंटरों सेवन हैवन स्पा और ब्लू स्काई रिलेक्स स्पा सेंटरों में गंभीर अनियमितता पाई गई। यहां न तो ग्राहकों का कोई विधिवत रजिस्टर मिला और न ही ग्राहकों से पहचान पत्र लिया जा रहा था। इतना ही इन सेंटरों में काम कर रहे कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन तक नहीं कराया गया था। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों स्पा सेंटरों के प्रबंधकों नेहा मिश्रा एवं वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 5-5 हजार की चालानी कार्यवाही की गयी।

इस दौरान पुलिस टीम ने स्पा सेंटर संचालकों एवं कर्मचारियों से सख्ती से कहा कि भविष्य में सभी आवश्यक अभिलेखों का विधिवत संधारण हो और आगंतुकों की पहचान सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन हो। सख्त हिदायत दी कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ, तो भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments