HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सड़क डामरीकरण के दौरान वर्क एजेंट पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा: सड़क डामरीकरण के दौरान वर्क एजेंट पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

जानिए, क्या है पूरा मामला ?

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा : जनपद के दन्या थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क सड़क डामरीकरण कार्य के दौरान भारी विवाद और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। खेती-धूरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के काम के दौरान एक युवक ने वर्क एजेंट पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाड़ेछीना निवासी दान सिंह वर्तमान में खेती-धूरा मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण (Hot Mix) कार्य में एक निजी कंपनी के तहत वर्क एजेंट के रूप में तैनात हैं। बुधवार को जब सड़क पर कार्य चल रहा था, तभी स्थानीय निवासी मनीष पांडे वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दान सिंह से उलझ गया।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी मनीष पांडे ने अपना आपा खो दिया। विरोध करने पर आरोपी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरण ‘पावड़ी’ (बेलचे जैसा औजार) से दान सिंह पर अचानक हमला बोल दिया।

गंभीर चोटें और जान से मारने की धमकी

हमले में दान सिंह के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक था कि पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायल अवस्था में पीड़ित को उपचार के लिए ले जाया गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने पीड़ित को काम रोकने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे कार्यस्थल पर दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद पीड़ित दान सिंह ने दन्या थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष पांडे के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस घटना ने सार्वजनिक निर्माण कार्यों में लगे कर्मचारियों और एजेंटों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि विवाद की मुख्य जड़ क्या थी—काम की गुणवत्ता को लेकर असंतोष या कोई आपसी रंजिश। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments