HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दवा प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं, स्पष्टीकरण के लिए दिया सात दिन...

अल्मोड़ा: दवा प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं, स्पष्टीकरण के लिए दिया सात दिन का वक्त

ADVERTISEMENTS

👉 औषधी निरीक्षक ने धौलछीना व भैसियाछाना ब्लाकों में किया औचक निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में आज सोमवार को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने जनपद अल्मोड़ा के धौलछीना एवं भैंसियाछाना ब्लॉकों के अंतर्गत स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिसमें ड्रग लाइसेंस की वैधता का सत्यापन किया और दवाओं के स्टॉक की जांच की। कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलीं हैं।

निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए यह चेक किया कि दवाओं की बिक्री पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के विधिवत पर्चे के आधार पर की जा रही है या नहीं। इसके अलावा दवा प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी जांच की। कुछ मेडिकल प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं भी मिलीं, औषधि निरीक्षक ने संबंधित संचालकों को 07 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने कहा कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में इस प्रकार की निरीक्षण कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, ताकि औषधि विक्रय से संबंधित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments