अल्मोड़ा: आलम का अभिनंदन, प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला

0
आलम का अभिनंदन, प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला
आलम का अभिनंदन, प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा, अल्मोड़ा में नए प्रधानाचार्य के रूप में आलम सिंह उनियाल ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें निवर्तमान प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने कार्यभार ग्रहण कराया। इससे पहले विद्यालय में पहुंचने पर नये प्रधानाचार्य उनियाल का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।


ADVERTISEMENTS

नए प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल के आगमन पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम हुआ। शिक्षकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर तालियों से उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नये प्रधानाचार्य ने कहा कि वे विद्यालय के विकास, अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरिजा शंकर जोशी को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। इस दौरान कई लोग भावुक हो उठे। गिरिजा शंकर जोशी को स्थानांतरण पर शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार थल मुवानी में प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें