नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बददी के झाड़माजरी में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह बच्ची अपनी मां के साथ एक सरिया उद्योग में काम कर रहे अपने पिता मोहम्मद आसिफ को खाना देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक आया जिसे देख कर बच्ची डर गई व ट्रक की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में बच्ची को साथ लगते एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।
वहीं ,डीएसपी बददी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई थी। बच्ची का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है व ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


