17 मार्च, मंगलवार को चारधाम मंदिर में आयोजन
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। स्वर्गीय दिनेश चन्द्र गयाल की द्वितीय पुण्य स्मृति के अवसर पर 17 मार्च 2026 को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए समाज सेवा के संकल्प के साथ रक्तदान शिविर और सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित चारधाम मंदिर परिसर में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से होगा, जबकि श्रद्धांजलि सभा के बाद दोपहर 1 बजे से भोज का कार्यक्रम रखा गया है।
स्वर्गीय दिनेश चन्द्र गयाल को याद करते हुए परिवारजनों ने बताया कि वे समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
आयोजक पवन गयाल एवं समस्त गयाल परिवार ने क्षेत्र के नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर रक्तदान करने तथा कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देने की अपील की है।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8218576246 पर संपर्क किया जा सकता है।



