👉 महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा का दो दिवसीय होली महोत्सव, प्रतियोगिता की धूम
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां ऐतिहासिक मल्ला महल बुधवार को होली के रंग से सराबोर रहा। यहां मंच पर होली की बहुरंगी छटा बिखरी। यह आयोजन महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा ने किया। यह दो दिनी होली महोत्सव गुरूवार को भी जारी रहेगा।

इस दो दिवसीय होली महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अंजली शर्मा, महापौर अजय वर्मा, त्रिलोक लटवाल, अखिलेश थापा, मनमोहन चौधरी, बंसल लटवाल, कपिल मल्होत्रा व महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, मीता उपाध्याय व सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर संस्था की महिलाओं ने सभी अतिथियों तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाया और होली टोपी पहनाई।
संस्था के इस 36वें महोत्सव के तहत होली गायन, वादन, नृत्य और स्वांग प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें स्थानीय महिलाओं के 12 दलों त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति, देवी मंदिर खत्याड़ी, कोकिला महिला सांस्कृतिक समिति माल गांव, मां जगदंबा टीम धारानौला, कुमाऊंनी सांस्कृतिक टीम स्यूनरा कोट, मां दुर्गा समिति दुगाल खोला, मां दुर्गा शक्ति टीम लक्ष्मी इंद्रा कॉलोनी, महिला शक्ति ग्रुप स्टेडियम, आंचल देवी न्यू कालोनी, नीलकंठ सत्संग समिति, दीपालय समूह, दुगालखोला अल्मोड़ा ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने होली गायन, वादन नृत्य के साथ ही सुंदर हास्य व्यंग, शिक्षाप्रद स्वांग का मंचन किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया और दर्शकों को खूब गुदगुदाया। होली प्रतियोगिता को सफल बनाने में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, मीता उपाध्याय, पुष्पा सती, ममता चौहान, अनीता रावत, चन्द्रा अग्रवाल, आशा पंत, दीपा, गीता साह, राधिका जोशी, रमा जोशी, सतीश जोशी आदि ने अहम् भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायकों में नैनीताल के रंगकर्मी बृजमोहन जोशी, अल्मोड़ा के चंचल तिवारी, डॉ. ललित मोहन जोशी, नवीन बिष्ट शामिल रहे। संचालन मीता उपाध्याय व पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया।

