HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाई धौनी जयंती

अल्मोड़ा: रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाई धौनी जयंती

ADVERTISEMENTS

👉 सालम समिति ने जिला पंचायत परिसर धारानौला में आयोजित किया समारोह

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सालम समिति अल्मोड़ा ने आज मंगलवार को क्रांतिदूत प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 133वीं जंयती धूमधाम से मनाई। जयंती समारोह जिला पंचायत परिषद धारानौला में स्थापित धौनी की आदमकद मूर्ति के समक्ष आयोजित हुआ। कई लोगों ने समारोह में शामिल होकर स्व. धौनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि दी। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए और देश की आजादी में धौनी के योगदान को याद किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि धौनी की जयंती को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी को उनके बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि धौनी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने भविष्य में धौनी जयंती व पुण्यतिथि समारोह के लिए 50 कुर्सियों की व्यवस्था करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि युवा युवा पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान को याद रखते हुए उनसे प्रेरणा ले, इसके लिए सरकार को चाहिए कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर स्मारिका प्रकाशित कर प्रदेश के सभी जिलों में उनकी आर्ट गैलरी बनाए।

अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से अल्मोड़ा लोधिया में निर्मित फ्रूट क्राफ्ट संस्थान का नाम राम सिंह धौनी के नाम पर रखने, पौधार मोटर मार्ग का नाम राम सिंह धौनी के नाम पर रखने की मांग की। इस समारोह में रामगंगा सांस्कृतिक लोक कला समिति के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत व संचालन कोषाध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर चंद्रमणि भट्ट, डे केयर के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, समिति के सचिव अमरनाथ सिंह रजवार, गोविंद लाल वर्मा, भागीरथ पांडे, गोपाल सिंह मेहरा, एसएस चिलवाल, एसएस पथनी, गिरीश मल्होत्रा, विनोद जोशी, शिक्षाविद चंद्रशेखर बनकोटी, हयात सिंह रावत, गोपाल सिंह गैड़ा, उपपा नेता नारायण राम समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments