HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: देश की आजादी में धौनी का योगदान अद्वितीय- मनोज तिवारी

अल्मोड़ा: देश की आजादी में धौनी का योगदान अद्वितीय- मनोज तिवारी

👉 जयंती पर याद किए गए क्रांतिदूत, ट्रस्ट का सिकुड़ा बैंड में भव्य कार्यक्रम
👉 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, विधायक निधि से दो लाख की घोषणा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की 133वीं जयंती यहां धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में यहां सिकुड़ा बैंड में स्थापित राम सिंह धौनी स्मृति पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में क्रांतिदूत स्व. रामसिंह धौनी को याद करते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और तमाम लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और वक्ताओं ने स्व. धौनी के देश की आजादी में योगदान का अद्धितीय बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्व. राम सिंह धौनी का जीवन हम सभी के लिये अनुकरणीय है। उन्होंने ही सबसे पहले ‘जय हिन्द’ का नारा दिया। तिवारी ने स्व. राम सिंह धौनी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही अल्मोड़ा लमगड़ा मोटरमार्ग का नामकरण क्रांतिदूत धौनी के नाम पर करने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि एवं विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने स्व. धौनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि क्रांतिदूत धौनी ने अपने अल्प जीवन काल में देश की आजादी में, जो योगदान दिया, वह अद्वितीय है। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ट्रस्ट के महासचिव भूपेन्द्र नेगी ने कहा कि 1972 के पहले शहीद हुए कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में आज तक शामिल नहीं है, उन्होंने सूची में उनका नाम शामिल करने की मांग उठाई। इस मौके पर मानस पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. हेमंत पांडे, पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती, कमलेश पाण्ड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल कुमार बिष्ट, एसडी तिवारी, हयात सिंह, गोपाल सिंह नयाल, डा. एसएस पथनी, शिशु मन्दिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या पूनम जोशी, मानस पब्लिक स्कूल के निदेशक कमल पाण्ड़े, रूप सिंह, जसौद सिंह बिष्ट, ट्रस्ट की हरिता नेगी, बीना गैड़ा, पंकज टम्टा, सुनीता बिष्ट व अरविन्द बिष्ट आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments