HomeUttarakhandAlmoraधौनी जयंती पर बड़ा फैसला: पार्क सौंदर्यीकरण और सड़क नामकरण प्रस्ताव

धौनी जयंती पर बड़ा फैसला: पार्क सौंदर्यीकरण और सड़क नामकरण प्रस्ताव

विधायक मनोज तिवारी ने की दो बड़ी घोषणाएं

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की 133वीं जयंती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामसिंह धौनी की 133वीं जयंती पर आयोजित समारोह में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने रामसिंह धौनी पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु अपनी विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग का नाम स्व. धौनी के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की बात कही। कार्यक्रम में वर्ष 1972 से पूर्व शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के नाम आधिकारिक सूची में शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

स्व. रामसिंह धौनी की जयंती स्व. रामसिंह धौनी पार्क, सिकुड़ा बैंड में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडे, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत पांडे, सभासद दीपक कुमार एवं सभासद अनुप भारती सहित अन्य अतिथियों ने स्व. धौनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्व. रामसिंह धौनी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ‘जय हिंद’ के उद्घोष को लोकप्रिय बनाने में धौनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे ‘शक्ति’ समाचार पत्र के संपादक भी रहे। विधायक ने पार्क के विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा करते हुए कहा कि धौनी के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने की मांग

सभा का संचालन करते हुए ट्रस्ट के महासचिव भूपेंद्र नेगी ने कहा कि वर्ष 1972 से पहले शहीद हुए कई स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अब तक आधिकारिक सूची में शामिल नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे सभी सेनानियों को सूचीबद्ध कर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडे ने इस मांग का समर्थन किया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. रामसिंह धौनी ने अल्पायु में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाकृष्ण कांडपाल ने की तथा संचालन ट्रस्ट के महासचिव भूपेंद्र नेगी ने किया।

इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद अनुप भारती, पार्षद दीपक कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कमल कुमार बिष्ट, एस.डी. तिवारी, हयात सिंह, डॉ. हेमंत पांडे, गोपाल सिंह नयाल, डॉ. एस.एस. पथनी, शिशु मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या पूनम जोशी, मानस पब्लिक स्कूल के निदेशक कमल पांडे, रूप सिंह, जसौद सिंह बिष्ट सहित रामसिंह धौनी ट्रस्ट के अध्यक्ष दयाकृष्ण कांडपाल, महासचिव भूपेंद्र नेगी, हरिता नेगी, बीना गैड़ा, पंकज टम्टा, सुनीता बिष्ट, अरविंद बिष्ट आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments