HomeBreaking Newsब्रेकिंग : एम्स ऋषिकेश में 4 कोरोना पॉजिटिव की मौत

ब्रेकिंग : एम्स ऋषिकेश में 4 कोरोना पॉजिटिव की मौत

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 4 कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बरला मुजफ्फनगर, यूपी निवासी निवासी 65 वर्षीय पुरुष जो कि बीती 21 अगस्त को एम्स ऋषिकेश आया था। जो कि स्वांस रोगी था, उसे पिछले 7 दिनों से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। जिनका कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया था, लिहाजा उन्हें कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां बीते सोमवार को उक्त व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला पूर्वीनाथ नगर,हरिद्वार निवासी 51 वर्षीय पुरुष जो कि हाईपरटेंशन, डायबिटीज से ग्रसित था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, उक्त मरीज को बीते सोमवार को एम्स में भर्ती किया गया था। जिसकी सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। उक्त व्यक्ति को कोविड वार्ड आईसीयू में रखा गया था जहां उक्त मरीज की देरशाम उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरा मामला अपर रोड, हरिद्वार निवासी 58 वर्षीय पुरुष जो कि किडनी रोग से ग्रसित था, जिसे पिछले दो माह से सांस लेने में तकलीफ व खांसी की शिकायत चल रही थी। उक्त व्यक्ति को बीती 21 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उसकी कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां बीते सोमवार देरशाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

भीरवाली हरिद्वार निवासी 51 वर्षीय पुरुष जो कि हाईपरटेंशन व डायबिटीज से ग्रसित था, उसे पिछले चार दिनों से बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी व पिछले दो दिनों से पेट दर्द की शिकायत पर बीती 16 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। जांच में उसकी किडनी में चोट व थ्रोम्बोसिस पाया गया। उक्त व्यक्ति का कोविड सैंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में रखा गया था, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments