HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: करीब 200 लाभार्थियों ने उठाया बहुद्देश्यीय शिविर का लाभ

अल्मोड़ा: करीब 200 लाभार्थियों ने उठाया बहुद्देश्यीय शिविर का लाभ

👉 विकासखंड स्याल्दे के महंग्यारी न्याय पंचायत में लगा कैंप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान के तहत आज जिले के विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत महंग्यारी में बहुउद्देशीय शिविर लगा। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया।

शिविर में कुल 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही 122 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। यहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments