HomeUttarakhandDehradunदेहरादून: सिविल सर्विसेज की राज्य बैडमिंटन टीम में अल्मोड़ा के डीके जोशी...

देहरादून: सिविल सर्विसेज की राज्य बैडमिंटन टीम में अल्मोड़ा के डीके जोशी ने बनाई जगह

ADVERTISEMENTS

👉 राज्य स्तरीय ट्रायल में दिखाया दमखम, अब छठी पर आल इंडिया प्रतियोगिता में लेंगे भाग

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून: सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के राज्य स्तरीय ट्रायल देहरादून में संपन्न हो गए हैं। यह ट्रायल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परेड ग्राउंड, देहरादून में पिछले दिनों हुए। जिसमें अल्मोड़ा के डीके जोशी ने राज्य बैडमिंटन टीम में अपनी जगह बना ली है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ट्रायल में 50+ आयु वर्ग में अल्मोड़ा के डीके जोशी ने प्री क्वार्टर में पौड़ी के डी साह को, क्वॉर्टर फाइनल में पिथौरागढ़ के जयंत भट्ट और फाइनल में पिथौरागढ़ के ही मनोज वर्मा को 21-18 व 21-17 से हराकर राज्य बैडमिंटन टीम में अपना स्थान पक्का किया। अब राज्य की टीम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मालूम हो कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 से आयोजित होनी है। उल्लेखनीय है कि डीके जोशी लगातार छठी बार से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। डीके जोशी जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के मीडिया प्रभारी, उत्तराचंल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के संगठन मंत्री तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज़्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, अरविन्द जोशी, हिमांशु राज, संजय खोलिया, प्रतीक मेहरा, गौरव भट्ट, जीवन बोरा, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य सहित कई खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments