HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आधुनिक तकनीक से गुमशुदा मोबाइल बरामद

अल्मोड़ा : आधुनिक तकनीक से गुमशुदा मोबाइल बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। थाना सल्ट पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक बरामद किया गया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से मोबाइल स्वामी को बड़ी राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व थाना सल्ट क्षेत्र निवासी गोपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी ग्राम कटरिया, बांगीधार सल्ट द्वारा अपने मोबाइल फोन के गुम हो जाने की सूचना थाना सल्ट में दर्ज कराई गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना सल्ट पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की तकनीकी ट्रैकिंग की। निरंतर प्रयासों और तकनीकी सहयोग से गत दिवस थाना सल्ट पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन को सल्ट क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

बरामद मोबाइल फोन को विधिवत कार्यवाही के उपरांत उसके वास्तविक स्वामी गोपाल सिंह के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अल्मोड़ा पुलिस, विशेषकर थाना सल्ट पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

थाना सल्ट पुलिस की इस सराहनीय पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें, जिससे CEIR पोर्टल की सहायता से शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments