HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड क्रांति दल ने भरी हुंकार: संगठन विस्तार के साथ जन मुद्दों...

उत्तराखंड क्रांति दल ने भरी हुंकार: संगठन विस्तार के साथ जन मुद्दों पर चर्चा

ADVERTISEMENTS

लमगड़ा ब्लॉक में बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की क्षेत्रीय अस्मिता और जन सरोकारों की लड़ाई लड़ रहे उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की लमगड़ा ब्लॉक के चायखान में हुई बैठक में वर्तमान में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप, संसाधनों और स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल निरंतर संघर्ष करता रहेगा और जन-जन तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

विशेष रूप से राजधानी गैरसैंण, भू-कानून, मूल निवास 1950 जैसे अहम और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। संगठन की मजबूती के लिए कई नई नियुक्तियां की गईं।

संगठन का विस्तार और नई नियुक्तियां

दल को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जो इस प्रकार है:

जिला एवं संगठन स्तर पर:

  • आनंद सिंह बोरा: जिला महामंत्री
  • राजेंद्र प्रसाद मेलकानी: संगठन मंत्री
  • गिरधर सिंह जोखालिया, रूपेश पांडे, हरीश सिंह बिष्ट: लंगड़ा ब्लॉक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

युवा प्रकोष्ठ (Youth Wing):

  • विनोद सिंह बोरा: जिला उपाध्यक्ष
  • मनोज सिंह बिष्ट: ब्लॉक उपाध्यक्ष
  • राजेंद्र कनवाल: संगठन मंत्री
  • चन्द्रमोहन बोरा: ब्लॉक महामंत्री

बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, और महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, किरण मेहरा, मीनाक्षी, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष गद्देश मसूनी समेत कैलाश रावत, दलीप सिंह, विक्रम सिंह, चन्दन सिंह, कैलाश बोरा, कमलेश रावत, नितिन सोनू और राहुल जैसे अनेक निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments