HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा बैडमिंटन कप-2026 अगले माह, नैनीताल बैंक रहेगा प्रायोजक

अल्मोड़ा बैडमिंटन कप-2026 अगले माह, नैनीताल बैंक रहेगा प्रायोजक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की नैनीताल बैंक प्रशासनिक टीम के साथ मंगलवार को यहां होटल शिखर के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सहमति बनी कि अल्मोड़ा बैडमिंटन कप-2026 नामक प्राइजमनी टूर्नामेंट होगा और इसमें नैनीताल बैंक प्रायोजक व जिला बैडमिंटन संघ आयोजक होगा।

तय हुआ कि टूर्नामेंट अलग-अलग आयु वर्ग के बालकों व बालिकाओं के साथ होगा,जो ओपन वर्ग में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में जनपद के​ निवासी प्रतिभागी ही हिस्सा ले पाएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 3 व 4 फरवरी 2026 को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा। इच्छुक खिलाड़ी बैडमिंटन प्रशिक्षक जीवन बोरा के संपर्क नंबर 7668068974 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। बैठक में नैनीताल बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिगंबर कठैत, शाखा प्रभारी प्रकाश पुजारी, शाखा प्रबंधक नवीन चुफाल, बैंक अधिकारी चंद्र शेखर तिवारी, वंदना सुयाल, लक्ष्य मिश्रा व विजय सिंह बिष्ट, उत्तराचंल बैडमिंटन संघ से बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा से अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, प्रतीक मेहरा, अरविंद जोशी, हिमांशु राज आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments