HomeAccidentगहरी खाई बनी मौत का कारण, एक झटके में बुझ गया घर...

गहरी खाई बनी मौत का कारण, एक झटके में बुझ गया घर का चिराग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ी से टकराने के बाद 300 मीटर गहरी खाई में गिरी अर्टिगा

CNE REPORTER, अल्मोड़ा : जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बासोट–जिहाड़ (जिहाड़–तराड़ी) मोटर मार्ग पर तत्वाहील होटल के पास एक अर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद लगभग 300 मीटर गहरी खाई में समा गया।

इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहाड़ी से टकराई और फिर सीधे ‘पाताल’ में…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुबेर सिंह जमनाल (उम्र लगभग 40–45 वर्ष), पुत्र भूपाल सिंह, निवासी कमेटपानी बासोट, बुधवार देर शाम अपने वाहन संख्या यूके 20 टीए 8080 (अर्टिगा) से बासोट से जिहाड़ की ओर जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे तत्वाहील होटल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे पहाड़ी से टकराने के बाद वाहन पलटता हुआ गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि खाई बेहद दुर्गम और खड़ी होने के कारण रेस्क्यू कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भिकियासैंण/भतरौजखान पुलिस, फायर स्टेशन रानीखेत और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद शव को सीएचसी भिकियासैंण भेजा गया।

रेस्क्यू के दौरान एहतियातन आसपास सर्च अभियान भी चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार तो नहीं था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में केवल चालक ही सवार था।

चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी ने बताया कि आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों का विलाप, क्षेत्र में शोक की लहर

जैसे ही कुबेर सिंह की मौत की खबर उनके गांव कमेटपानी पहुंची, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनकी चीखों से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल, पुलिस इस खौफनाक हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि आखिर वह कौन सी चूक थी जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments