HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला शुरू, सांस्कृतिक रंगों में रंगी बाबा बागनाथ...

बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला शुरू, सांस्कृतिक रंगों में रंगी बाबा बागनाथ की पावन भूमि

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बाबा बागनाथ की पावन धरा पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विधिवत शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

उत्तरायणी मेले के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनपदवासियों को उत्तरायणी, घुघुतिया पर्व एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर को पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह मेला स्थानीय संस्कृति, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देता है। उन्होंने पर्यटकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार, स्वच्छता बनाए रखने और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूरजकुंड से मंडलसेरा बाइपास पुल, मंडलसेरा कुंती नाले के निर्माण तथा सूरजकुंड क्षेत्र में घाट निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस मेले में कुमाऊँ की समृद्ध लोक संस्कृति का भव्य उत्सव देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से स्थानीय लोग स्टॉल लगाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करते हैं और अपनी सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जनपद में कीवी उत्पादन निरंतर बढ़ रहा है, जिसे क्लस्टर के माध्यम से और सशक्त किया जाएगा। वहीं, जब जिले में दुग्ध उत्पादन निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचेगा, तब बागेश्वर दुग्ध संघ की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागीय एवं स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण भी किया।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने भी सभी को उत्तरायणी मेले की बधाई दी और कहा कि लोग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लें तथा इन यादगार पलों को अपनी स्मृतियों में संजोएं।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई मनमोहक सांस्कृतिक झांकियों और लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौरियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में मेलार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments