HomeBreaking Newsमल्ली दीनी में गुलदार की दहशत: वन विभाग ने लगाया पिंजरा और...

मल्ली दीनी में गुलदार की दहशत: वन विभाग ने लगाया पिंजरा और कैमरा ट्रैप

ADVERTISEMENTS

वन विभाग का सहयोग करें ग्रामीण: ब्लॉक प्रमुख

धारी (नैनीताल)। नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक अंतर्गत मल्ली दीनी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। शनिवार को ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा स्थापित किया गया और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए।

पिंजरा लगाने की कार्रवाई के दौरान ब्लॉक प्रमुख सुश्री भावना आर्या सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर ग्राम प्रधान ललित कुमार, बीडीसी सदस्य रेखा देवी, अनिल कुमार तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक पर चिंता जताई, जिस पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

वन विभाग के प्रयासों की सराहना

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुश्री भावना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्रामीणों को भी वन विभाग का सहयोग करना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र में व्याप्त भय के वातावरण में कमी आएगी।

इस अभियान को सफल बनाने वाली विभागीय टीम में वन क्षेत्राधिकारी विजय चन्द्र भट्ट, वन आरक्षी सुनील प्रसाद पुरोहित, उपनल स्टाफ पंकज रैक्वाल, उपनल स्टाफ व वाहन चालक मनोज कैड़ा, उपनल स्टाफ हरेंद्र सिंह अधिकारी, उपनल स्टाफ बबलू कुमार तथा वाहन चालक सुभाष चन्द्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments