HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, गांधी...

रानीखेत: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, गांधी चौक पर फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, रानीखेत। बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हो रहे हमलों और दीपू चंद दास नामक युवक को जिंदा जलाए जाने के विरोध में गुरुवार को रानीखेत के ऐतिहासिक गांधी चौक पर हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत दीपू चंद दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं के खिलाफ जिहादी मानसिकता, धर्म परिवर्तन और अत्याचार की घटनाओं को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, वेद प्रकाश, पाराशर तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज अपनी बहन-बेटियों और परिवारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments