HomeBreaking Newsनैनीताल: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर हुआ था विवाद

सुलझाने गए पुलिस कर्मियों पर किया बोतल से किया था हमला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा- अक्षम्य है यह अपराध

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

CNE REPORTER, नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टी.सी. ने इस घटना को अत्यंत गंभीर और अक्षम्य बताते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

खाने के बिल को लेकर हुआ था विवाद

घटना 21 दिसंबर 2025 की है। चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ ज्योलिकोट बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच विवाद हो रहा है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खाने के बिल के भुगतान को लेकर होटल संचालक और पर्यटकों के बीच तीखी बहस चल रही थी।

पुलिस पर जानलेवा हमला और अभद्रता

जब पुलिस टीम ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद चार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आवेश में आकर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से पानी से भरी ‘मिल्टन’ बोतल से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर दो बार प्रहार किया। इस हमले में एक होमगार्ड के जवान के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए।

तल्लीताल के थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने तत्काल घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा और उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर चारों हमलावरों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस ने निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र (निवासी: मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा)
  2. मनोज पुत्र पूरन चंद्र (निवासी: मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा)
  3. त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा (निवासी: मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा)
  4. प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत (निवासी: ग्राम खस्ता, थाना सल्ट, अल्मोड़ा)

कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना तल्लीताल में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 72/2025 दर्ज की गई है। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकने, आपराधिक हमला करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं।

थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने स्वयं मामले की विवेचना की और साक्ष्यों के आधार पर चारों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉक्टर मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वर्दीधारी कर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर विधि सम्मत कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल (विवेचक), उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा व उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल जीवन राम, कांस्टेबल मलकीत कम्बोज व परमजीत सिंह तथा होमगार्ड गणेश भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

भक्ति और संस्कृति का संगम:
सप्तेश्वर धाम में गूंजे माँ के जयकारे

✨ दिव्य हवन और कन्या पूजन का अद्भुत दृश्य ✨

पनुवानौला, धौलादेवी (अल्मोड़ा)

Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments