HomeUttarakhandBageshwarयुवा सर्राफा व्यापारी ईशान वर्मा का आकस्मिक निधन

युवा सर्राफा व्यापारी ईशान वर्मा का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS

व्यापार मंडल ने जताया गहरा शोक

CNE REPORTER, बागेश्वर। जनपद के प्रतिष्ठित युवा स्वर्ण व्यवसायी ईशान वर्मा (36 वर्ष) का असामयिक निधन हो गया है, जिससे पूरे नगर में शोक की लहर है। गत दिवस सरयू-गोमती संगम तट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दिवंगत ईशान अपने पीछे पत्नी और महज 5 माह की मासूम बेटी सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके सम्मान में नगर के समस्त स्वर्ण आभूषण व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।


व्यापार मंडल ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

ईशान वर्मा के निधन पर व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुखद घड़ी में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी एवं सचिव देवेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर के समीप एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईशान वर्मा के निधन को व्यापार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शोक सभा में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति

शोक सभा में उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, नूतन साह, दीपक गड़िया, मयंक खेतवाल, मनोज अधिकारी, नवीन लाल साह, अक्षित जखवाल, भगत रावल, नवीन रावल और नरेश उप्रेती सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

वहीं, दूसरी ओर दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने भी ईशान वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments