HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राजेंद्र हत्याकांड के चार और आरोपी गिरफ्तार, अभी चार अन्य...

अल्मोड़ा : राजेंद्र हत्याकांड के चार और आरोपी गिरफ्तार, अभी चार अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास तेज

अल्मोड़ा, 24 अगस्त। भैसियाछाना विकासखंड अंतर्गत पल्यू राजस्व क्षेत्र के ग्राम सुपई तिवारी निवासी राजेंद्र सिंह चम्याल की हत्या के मामले में चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में तीन आरोपियों को चंद रोज पहले गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी चार अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
इसी मामले में विवेचक वरिष्ठ उप निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले के चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार लोगों में विक्रम सिंह डोलिया (38 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह डोलिया, हिमांशु जड़ौत (24 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह, गोविन्द सिंह डोलिया (25 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह डोलिया तथा हरेन्द्र उर्फ हरीश सिंह सुप्याल (28 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह सुप्याल शामिल हैं। ये सभी ग्राम सुपई, पोस्ट बाड़ेछीना, जिला अल्मोड़ा के ​निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल लिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में लिप्त अन्य चार फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे हैंं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक बसन्ती आर्या समेत एसआई मनोहर सिंह, कांस्टेबल सन्दीप सिंह, खुशाल राम, नारायण रावल व मान सिंह आदि शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई 2020 को राजेंद्र चम्याल की कुछ लोगों ने लाठी—डंडों से पीट—पीट कर मरणासन्न कर दिया था, जिसने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया था। इस मामले की प्राथमिकी 22 जुलाई 2020 को कमला चम्याल पत्नी स्व. राजेन्द्र सिंह चम्याल निवासी ग्राम सुपई तिवारी ने दर्ज कराई थी। मामला मामला रेगुलर पुलिस के पास आने बाद इसकी विवेचना अल्मोड़ा कोतवाली की वरिष्ठ उप निरीक्षक बसन्ती आर्या ने शुरू की। विवेचना के दौरान इस घटना में कुल 11 लोगों का लिप्त होना प्रकाश में आया। गत 19 अगस्त2020 को तीन एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments