HomeUttarakhandAlmora13 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 2.93 लाख

13 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 2.93 लाख

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA : उत्तराखंड पुलिस के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को बड़ी सफलता मिली है। अल्मोड़ा पुलिस ने जिले भर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 13.18 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹2 लाख 93 हज़ार से अधिक आंकी गई है।


भतरौंजखान पुलिस ने रामनगर मार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा है। भतरौंजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रामनगर मार्ग पर रिगंडिया के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरयाद पुत्र हबीव अहमद के रूप में हुई है, जो ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर, कर्तापुर रोड का निवासी है। उसके पास से कुल 13.18 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे का अनुमानित मूल्य दो लाख 93 हज़ार रुपये से अधिक है।

पुलिस ने तत्काल मौके पर गांजे को सील कर दिया और आरोपी फरयाद के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार और श्रवण सैनी भी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments