HomeUttarakhandBageshwarकांडा: 10वीं की छात्रा की स्कूल से लौटने के बाद संदिग्ध मौत

कांडा: 10वीं की छात्रा की स्कूल से लौटने के बाद संदिग्ध मौत

सीएनई रिपोर्टर, कांडा। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील के अंतर्गत पुलिस क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दस में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध और अचानक मौत हो गई है। छात्रा मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद से ही पेट दर्द की शिकायत कर रही थी।

ADVERTISEMENTSAd

बुधवार की सुबह जब तक परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांडा ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा मंगलवार को स्कूल से घर लौटी। देर शाम को उसे पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते उसने रात का खाना भी नहीं खाया और सो गई। देर रात करीब एक बजे उसे दोबारा पेट दर्द हुआ।

परिजन बुधवार की सुबह उसे तुरंत सीएचसी कांडा (CHC Kanda) ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना कांडा थाना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष दिनेश पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments