HomeUttarakhandBageshwarजंगल में मिला बारात में शामिल होने गए युवक का शव, हड़कंप

जंगल में मिला बारात में शामिल होने गए युवक का शव, हड़कंप

गरुड़ (बागेश्वर) | CNE रिपोर्टर : गरुड़ तहसील के अंणा-लोहरचौरा मोटर मार्ग के पास जंगल में तीन दिन से लापता चल रहे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वह बारात में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता फिलहाल नहीं लगा है, लेकिन ग्रामीण हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

तहसील गरुड़ के अंणा-लोहरचौरा मोटर मार्ग से लगे जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में मवेशी चरा रहे दो लोगों ने जब एक युवक को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुँची।

शव की पहचान अंणा निवासी 21 वर्षीय लक्की कुमार पुत्र हरीश राम के रूप में हुई। नायब तहसीलदार भूपाल गिरी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया गया है।

परिजनों के अनुसार लक्की 17 नवंबर को पचना गांव में एक बारात में गया था। साथ गए अन्य युवक वापस लौट आए, लेकिन वह घर नहीं पहुँचा। परिजनों ने 18 नवंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बैजनाथ में दर्ज कराई थी। बीते दो दिनों से परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे।

दो महीने पहले ही दिल्ली से घर आया था

मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि मृतक दो महीने पहले ही दिल्ली से घर आया था। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं, हालांकि, युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments