HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगों की जाँच

अल्मोड़ा : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगों की जाँच

ADVERTISEMENTS

आर्य समाज में महर्षि दयानन्द के 200वें जन्म वर्ष का उत्सव

CNE REPORTER/अल्मोड़ा। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने और महर्षि दयानन्द सरस्वती के 200वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में, सोमवार को आर्य समाज अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों का सफल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुगर और बीपी की जाँच के साथ-साथ निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, स्वास्थ्य शिविर के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों को लेकर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। प्राधिकरण की सचिव शशि शर्मा ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

चिकित्सकों और गणमान्य सदस्यों का सम्मान

चिकित्सा शिविर में डॉ. विशाल शर्मा (फिजिशियन), दंत चिकित्सक डॉ. सन्तोष बिष्ट, जीशान अली और लता बिष्ट ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। आर्य समाज के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने महर्षि दयानन्द के योगदान को याद करते हुए चिकित्सकों और विद्वान न्यायाधीशों का आभार व्यक्त किया।

आर्य समाज के वरिष्ठतम सदस्य मोहन सिंह रावत और वरिष्ठ दन्त चिकित्सक डॉ. सन्तोष बिष्ट को सम्मानित किया गया। डॉ. विशाल शर्मा और उनकी टीम को महर्षि दयानन्द द्वारा लिखित प्रतिष्ठित ग्रन्थ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट किया गया। आर्य समाज के प्रधान दिनेश तिवारी और गौरव भट्ट ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments