गुरु तेग बहादुर जयंती शोभा यात्रा को लेकर लागू हुआ नया डायवर्जन (Demo Pic)
घर से निकलने से पहले देखें नया रूट डायवर्जन प्लान
Haldwani Alert: Major Road Closures for Shobha Yatra
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस यात्रा के दौरान शहर में भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने एक दिन का विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 15 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन प्लान अवश्य देख लें।
ADVERTISEMENTS
⭐ शोभा यात्रा का मुख्य रूट
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, रामलीला मैदान ➡️ ओके होटल ➡️ रोडवेज ➡️ तिकोनिया चौराहा ➡️ गुरु तेग बहादुर स्कूल
शोभा यात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने हिस्से से आगे बढ़ेगी।
मालवाहक व आवश्यक सेवा वाहनों के लिए बड़ा बदलाव
पहाड़ी क्षेत्र ↔ हल्द्वानी / टीपी नगर / मंडी क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े मालवाहक व आवश्यक सेवा वाहनों को बाईपास मार्ग का ही उपयोग करना होगा।
किसी भी स्थिति में नैनीताल रोड पर शोभा यात्रा रूट में प्रवेश नहीं मिलेगा।
🚌 रोडवेज / सिटी / सिडकुल बसों के लिए ट्रैफिक प्लान
सभी बसें सीधे रोडवेज स्टेशन तक अपने सामान्य रूट से चलेंगी।
👉 पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली बसें
यदि शोभा यात्रा ओके होटल—तिकोनिया के बीच होगी, तो बसें नारिमन तिराहा ➡️ तिकोनिया ➡️ वर्कशॉप लाइन ➡️ रोडवेज से चलेंगी।
यदि शोभा यात्रा तिकोनिया—गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच होगी, तो बसें नारिमन तिराहा ➡️ गौलापार रोड ➡️ गौलापुल ➡️ ताज चौराहा ➡️ रोडवेज से जाएंगी।
👉 रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली बसें
बरेली/रामपुर रोड दिशा: शोभा यात्रा ओके होटल—रोडवेज तिराहा के बीच रहने पर बसें स्टेशन के भीतर रोकी जाएंगी। रोडवेज पश्चिमी गेट साफ होने पर ही बसें छोड़ी जाएंगी।
कालाढूंगी रोड दिशा: पूर्वी गेट ➡️ वर्कशॉप लाइन ➡️ तिकोनिया ➡️ हाइडिल ➡️ पंचक्की ➡️ ऊंचापुल से बसें चलेंगी।
पहाड़ी क्षेत्र को जाने वाली बसें: पूर्वी गेट ➡️ वर्कशॉप लाइन ➡️ तिकोनिया ➡️ नैनीताल रोड से अपने गंतव्य को जाएंगी।
🚗 छोटे वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन
👉 पहाड़ी क्षेत्र से बरेली/रामपुर रोड की ओर
छोटे वाहन नारिमन तिराहा से गौलापार रोड की ओर डायवर्ट होंगे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।