HomeUttarakhandAlmoraतेलंगाना इंटरनेशनल चैलेंज 2025: उत्तराखंड के शटलरों का शानदार प्रदर्शन

तेलंगाना इंटरनेशनल चैलेंज 2025: उत्तराखंड के शटलरों का शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

ध्रुव रावत ने मिक्स डबल्स में, मनसा-गायत्री रावत ने महिला डबल्स में किया कमाल

CNE REPORTER : हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 9 नवंबर तक आयोजित तेलंगाना इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2025 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, मनसा रावत और गायत्री रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर न केवल राज्य बल्कि अपने गृहनगर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया।


मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत ने जीता कांस्य

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बी.एस. मनकोटी ने जानकारी दी कि ध्रुव रावत ने अपनी जोड़ीदार मनीषा के. के. के साथ शानदार खेल दिखाया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने भारत के शिवम शर्मा और नयना एस. ओसिश की जोड़ी को 19-21, 21-19, 17-21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें कड़े संघर्ष के बाद 14-21, 21-12, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।


महिला डबल्स में मनसा और गायत्री रावत की जोड़ी ने चमक बिखेरी

महिला डबल्स वर्ग में रावत बहनों – मनसा रावत और गायत्री रावत – ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भारत की महरीन रिजा और अमोलिका सिंह सिसोदिया की जोड़ी को 21-15, 21-9 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में उन्हें थाईलैंड की हथाइथिप मिजाद और नापपकोर्ण टंगस्टन की जोड़ी से 21-8, 21-14 के स्कोर से हार मिली और वे कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहीं।


लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

ध्रुव रावत, मनसा रावत और गायत्री रावत लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
ध्रुव रावत ने पिछले सप्ताह ही मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।


प्रशिक्षण और मार्गदर्शन

अल्मोड़ा से निकलकर बैडमिंटन की ऊँचाइयाँ छू रहे ध्रुव रावत वर्तमान में हाई एक्सेलेंसी सेंटर, गुवाहाटी (असम) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
वहीं मनसा और गायत्री रावत प्रकाश पादुकोण अकादमी, बेंगलुरु में सेन सर और लोकेश नेगी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं।


उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने दी शुभकामनाएं

ध्रुव, मनसा और गायत्री रावत के इस शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत पूरा बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ी और खेलप्रेमी उत्साहित हैं।
कोच डी.के. सेन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन राम अवतार, अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी.के. जोशी, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, प्रतीक महरा, हेम पांडेय, जयमित्र बिष्ट, डॉ. दुर्गापाल, ज़िला खेल अधिकारी मनीषी और अरुण बंग्याल सहित सभी ने खिलाड़ियों, उनके माता-पिता और कोचों को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments