HomeBreaking Newsपत्रकार से मारपीट: SSP नैनीताल ने लिया कड़ा संज्ञान, दो आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार से मारपीट: SSP नैनीताल ने लिया कड़ा संज्ञान, दो आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पत्रकार पर हुए हमले के मामले में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात रहे कि ऊँचापुल क्षेत्र में रिपोर्टर दीपक अधिकारी के साथ रिपोर्टिंग के दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनका इलाज कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल ने इसे अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए तत्काल संज्ञान लिया। पत्रकार दीपक चंद्र अधिकारी की तहरीर पर थाना मुखानी में दो नामजद व्यक्तियों – अजीत चौहान और अनिल चौहान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों आरोपियों पर मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी हुई थी घटना

सामने आया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी, दिनांक 07 नवंबर 2025 को, एक अन्य पत्रकार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई थी। इन घटनाओं को देखते हुए, नैनीताल पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर रुख अपना लिया है।

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच तेजी से प्रगति पर है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने एक सख्त संदेश जारी करते हुए कहा है, “कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।”

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments