HomeBreaking Newsनशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, लाखों की चरस के साथ दो...

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, लाखों की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने लाखों रुपये की चरस तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1133 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास से दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान सोनू साहू निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा और कैलाश चन्द्र निवासी छोटा कैलाश भीमताल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर सोनू साहू के कब्जे से 607 ग्राम और कैलाश चन्द्र के कब्जे से 526 ग्राम चरस बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रबिन्द्र राणा, कान्स्टेबल योगेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा (एसओजी) और सन्तोष बिष्ट (एसओजी) शामिल रहे।

टीम को डेढ़ हजार पुरस्कार की घोषणा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹1500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments