HomeUttarakhandBageshwarपूर्व छात्रसंघ उपसचिव अंकुर पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, कोतवाल से...

पूर्व छात्रसंघ उपसचिव अंकुर पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, कोतवाल से वार्ता

ADVERTISEMENTS

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पूर्व छात्रसंघ उपसचिव अंकुर उपाध्याय पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बागेश्वर संघर्ष वाहिनी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। वाहिनी ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और पुलिस की ढीली कार्रवाई पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।

संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि हमलावरों के खिलाफ लगाई गई धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाए और उनसे सख्ती से पेश आया जाए।

करीब एक घंटे तक प्रदर्शन

वक्ताओं ने सभा में कहा कि पूर्व छात्रसंघ उपसचिव पर जानलेवा हमले की तहरीर दिए जाने के बावजूद मारपीट करने वाले युवकों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और उन पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।

इसके बाद, कोतवाल अनिल उपाध्याय ने आंदोलन कर रहे लोगों को वार्ता के लिए बुलाया। कोतवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है और घायल अंकुर की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा। कोतवाल के इस आश्वासन के बाद संघर्ष वाहिनी ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।

इस प्रदर्शन में विशाल, रिजवान, अमित, संजय उपाध्याय, विनोद थापा, विजय परिहार जादू, सुनील पांडे, मोईन खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments