HomeAccidentहादसा : नैनी पुल के पास नदी में जा गिरा अनियंत्रित कैंटर

हादसा : नैनी पुल के पास नदी में जा गिरा अनियंत्रित कैंटर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा–हल्द्वानी हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुयालबाड़ी के पास नैनी पुल पर एक कैंटर (ट्रक) अनियंत्रित होकर कोसी नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जनता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

चौकी हाजा को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, उप निरीक्षक (SI) मनोज सिंह तत्काल कांस्टेबल आनंद राणा और गोपाल बिष्ट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय जनता के सहयोग से फौरन बचाव कार्य शुरू किया। यह घटना गत रात्रि 10 से 11 बजे के बीच की है।

चालक को हल्की चोट, अस्पताल भेजा गया

गहन प्रयासों के बाद, पुलिस और स्थानीय लोगों ने कैंटर के ड्राइवर लक्ष्मण सिंह को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाड़ी भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, चालक को केवल हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

चालक की पहचान लक्ष्मण सिंह, पुत्र हुकुम सिंह, निवासी थराली, चमोली के रूप में हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments