HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी के बड़े भाई का निधन, पत्रकारों में...

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी के बड़े भाई का निधन, पत्रकारों में शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी के बड़े भाई कैलाश चंद्र तिवारी का निधन हो गया है। स्टेट बैंक के अवकाश प्राप्त अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी बीते गुरुवार रात अपने दोनहर हल्द्वानी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह 75 वर्ष की उम्र के थे।

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी के बड़े भाई के असामयिक निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने शोकसभा कर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में दयाकृष्ण काण्डपाल, अशोक पाण्डे, हरीश भण्डारी, गोपेश उप्रेती, उदय किरौला, अमित उप्रेती, निर्मल उप्रेती, सोनू सिजवाली व जगदीश जोशी आदि शामिल रहे। इधर, अन्य पत्रकारों ने भी पत्रकार सुरेश तिवारी के बड़े भाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, चन्दन नेगी, दीपक मनराल, प्रकाश पांडे, शिवेंद्र गोस्वामी, प्रकाश पंत, रमेश जोशी, किशन जोशी व नसीम अहमद आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments