HomeAccidentअल्मोड़ा : मनिआगर से हल्द्वानी जा रही आल्टो 90 फीट गहरी खाई...

अल्मोड़ा : मनिआगर से हल्द्वानी जा रही आल्टो 90 फीट गहरी खाई में गिरी, हल्द्वानी निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

अल्मोड़ा। मनिआगर से हल्द्वानी जा रही एक आल्टो कार अचानक मनिआगर से कुछ बाद चनोली मोटर मार्ग में अनियंत्रित होकर लगभग 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में हल्दूचौड़, हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार आल्टो कार संख्या यूके 06 एएन 4836 में गिरीश चंद्र जोशी 44 वर्ष पुत्र तारा दत्त जोशी, हाल निवासी शिवालिकपुरम, हल्दूचौड़, हल्द्वानी तथा कौस्तुब जोशी 34 साल पुत्र एसडी जोशी आज मनिआगर से हल्द्वानी के लिए चले थे। वाहन कौस्तुब जोशी चला रहे थे। मनीआगर से कुछ आगे चनौली मार्ग में अचानक वह वाहन से नियंत्रण खो बैठे और कार गहरी खाई में जा गिरी।

इस बीच वहां से गुजर रहे भैसियाछाना ब्लॉक प्रमुख दीपक पांडेय पहले घायलों को बाड़ेछीना लाए, जहां से उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। फिर 108 में बैठाकर उन्हें अल्मोड़ा के जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुट गई। इस बीच घायल गिरीश चंद्र जोशी ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इधर पूर्व विधायक मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे और उपचार को लेकर उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की।

एसआई श्याम बोरा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जरूरी कार्रवाई की। इधर बताया जा रहा है कि दोनों युवक मूल रूप से ​मनिआगर के निकट ही सैला गांव के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में हल्दूचौड़ रह रहे थे। वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में मिलने आए थे। पुलिस द्वारा मृतक व घायल के हल्दूचौड़ रह रहे परिजनों को इस दुर्घटना के बावत सूचित कर दिया गया है।

? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments