HomeUttarakhandAlmoraPWD अभियंताओं पर हमला: अल्मोड़ा में पत्थर निकासी के दौरान बवाल

PWD अभियंताओं पर हमला: अल्मोड़ा में पत्थर निकासी के दौरान बवाल

ADVERTISEMENTS

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। PWD अभियंताओं पर हमला होने की एक बड़ी घटना अल्मोड़ा में हुई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के दो इंजीनियरों के साथ अभद्रता और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।

प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा में कार्यरत अपर सहायक अभियंता इं० अंकित सिंह और सहायक अभियंता इं० पूरन सिंह फर्त्याल को कुछ अराजक तत्वों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान, अपर सहायक अभियंता का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद से एक बड़ा बवाल हो गया है।

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से अभद्रता पर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

क्या है पूरा मामला ?

09 अक्टूबर 2025 को लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियन्ता इं० अंकित सिंह एवं सहायक अभियन्ता इं० पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा न्यू कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा के सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के तहत हवालबाग–बसौली मोटर मार्ग पर डिफैक्ट कटिंग से प्राप्त पत्थरों के परागमन के संबंध में ग्राम पाखुड़ा के ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में लगभग 25 से 30 ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के उपरांत अभियंताओं के साथ ग्रामीण स्थल निरीक्षण के लिए गए, जहां कार्यस्थल पर वार्ता के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। इन तत्वों ने अभियंताओं को जान से मारने की धमकी दी और अपर सहायक अभियन्ता के साथ धक्का-मुक्की व छीना-झपटी करते हुए उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

घटना की लिखित सूचना थाना सोमेश्वर को उसी दिन, 09 अक्टूबर 2025 को दी गई थी।

संघ की आपात बैठक और चेतावनी

PWD अभियंताओं पर हमला होने की इस घटना के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की आपातकालीन बैठक प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा के अपर सहायक अभियन्ता / कनिष्ठ अभियन्ता कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, अल्मोड़ा द्वारा अभियंताओं को यह आश्वासन दिया गया कि मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

संघ के सदस्यों ने इस संबंध में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को एक ज्ञापन भी सौंपा है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) तक घटना पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो लोक निर्माण विभाग के अभियंता कार्य बहिष्कार और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति में पूरा उत्तरदायित्व प्रशासन का होगा।

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक में संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
इं० प्रदीप जोशी, इं० अंकित सिंह, इं० पूरन सिंह फर्त्याल, इं० रवि दानी, इं० आलोक ओली, इं० सुरेश पौडियाल, इं० मुकेश मिश्रा, इं० हितांशी, इं० रविन्द्र रावत, इं० मनोज नाथ, इं० दीपक जोशी, इं० वरूण पन्त, इं० रिनी पाण्डेय, इं० फैजान मलिक, इं० गणेश जोशी, इं० जी०एस० महरा, इं० तनुजा गैड़ा, इं० ललित बिष्ट, इं० बी०सी० जोशी, इं० कैलाश चन्द्र, इं० हेमन्त पाठक, इं० दीपिका टम्टा आदि शामिल रहे।

यहां देखिए संघ का ज्ञापन व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को दिया शिकायती पत्र —

मुख्य बिंदु (Key Takeaways):

  • पीड़ित: इं० अंकित सिंह (अपर सहायक अभियंता) और इं० पूरन सिंह फर्त्याल (सहायक अभियंता)।
  • विभाग: प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग (PWD, Almora)।
  • घटना तिथि: 09.10.2025।
  • प्रमुख मांग: अराजक तत्वों पर त्वरित FIR और कठोर कानूनी कार्रवाई।
  • अल्टीमेटम: 13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments