HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : PWD में जिला योजना की निविदाओं में 'भ्रष्टाचार की बू'

अल्मोड़ा : PWD में जिला योजना की निविदाओं में ‘भ्रष्टाचार की बू’

ADVERTISEMENTS

कांग्रेस जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने दी आंदोलन की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कांग्रेस ने अल्मोड़ा में जिला योजना के तहत प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (PWD) पर बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जिला योजना के अंतर्गत विभाग की 40 योजनाएं स्वीकृत हुई थीं, लेकिन विभाग ने नई और पुरानी योजनाओं को मिलाकर केवल 33 योजनाओं के लिए ही निविदा (टेंडर) जारी की है। बाकी स्वीकृत कार्यों के लिए निविदा नहीं निकाली गई है।

रावत ने इस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन योजनाओं की निविदा नहीं निकाली जा रही है, “कहीं न कहीं उसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है।” उन्होंने कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘जीरो टॉलरेंस’ की सरकार के चरित्र को उजागर करती है।

अंदर खाने चल रहा षडयंत्र

कांग्रेस प्रवक्ता ने सीधा आरोप लगाया कि BJP के कुछ लोगों को फायदा पहुँचाने के लिए इन योजनाओं के टेंडर जारी नहीं किए जा रहे हैं और कुछ लोगों को “अंदर खाने” काम देने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर पहले से हुए काम को नपवाने का षड्यंत्र भी PWD द्वारा किया जा रहा है।

बची हुई निविदाओं की जारी करें निविदाएं

कांग्रेस ने विभाग से शीघ्र ही बची हुई योजनाओं की निविदाएँ जारी करने की माँग की है। निर्मल रावत ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ऐसा नहीं किया गया, तो कांग्रेस अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments