HomeCrimeहत्यारिन सौतेली मां : सात साल की बच्ची की हत्या कर घर...

हत्यारिन सौतेली मां : सात साल की बच्ची की हत्या कर घर के आंगन में दफना दी लाश, पड़ोसियों से कहती रही रिश्तेदारी में भेज दी लड़की…​

बरेली। अचानक लापता हुई एक 07 साल की बालिका की हत्या होने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार बच्ची की सौतेली मां ने ही उसकी हत्या कर उसकी लाश घर के आंगन में ही दफन कर दी। इस मामले में पुलिस ने सौतेली मां के अलावा नगर निगम में कार्यरत बच्ची के पिता और भांजे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ज्ञातव्य हो कि इज्जतनगर स्थित आलोक नगर कंजादासपुर नई बस्ती में नगर निगम कर्मचारी रवि बाबू का परिवार रहता है। रवि बाबू ने पहली पत्नी की मौत के बाद उसने रीतू नामक महिला से दूसरा विवाह कर लिया था। पहली पत्नी से उसे दो बेटियां थीं। पड़ोस के लोगों ने इज्जतनगर पुलिस को एक सूचना दी थी। जिसमें बताया गया था कि रवि बाबू की सात साल की एक लड़की काजल कहीं दिखाई नही दे रही है। पूछने पर उसकी सौतेली मां उसके रिश्तेदारी में कहीं गए होने की बात कह रही है, जबकि उन्हें शक है कि उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस को मामले में इसलिए भी शक हुआ क्योंकि इस आशय की कोई गुमशुदगी इस परिवार की ओर से दर्ज नही कराई गई थी।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्चों की सौतेली मां रीतू रवि बाबू की पहली पत्नी की बच्चियों के साथ अकसर मारपीट किया करती थी। तीन रोज पूर्व भी पड़ोसियों ने उनके घर से मारपीट और बच्ची के रोने—चिल्लाने की आवाज सुनी थी। इसके बाद से अचानक 7 साल की बच्ची काजल कहीं लापता हो गई। इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोहपर सौतेली मां ने काजल की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने पति व भांजे की मदद से शव को घर के आंगन में ही दफना दिया। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान घर का फर्श टूटा मिला है। वहीं लाश दफना दी गई है। पुलिस को शव को खुदवाकर बाहर निकालने की अनुमति मिल गई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल यह मकान सील कर दिया गया है। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments