HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: महानवमी पर विभिन्न स्थलों में हुआ विशाल भंडारा

रानीखेत: महानवमी पर विभिन्न स्थलों में हुआ विशाल भंडारा

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पाया प्रसाद

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। नवरात्रि की नवमी तिथि पर रानीखेत में विभिन्न स्थानों पर महानवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्या पूजन के उपरांत क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया और नगरवासियों को महानवमी एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd

रानीखेत टैक्सी यूनियन के एमओयू स्टेशन पार्किंग स्थल पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के बाद महाभोग प्रसाद ग्रहण किया। विधायक डॉ. नैनवाल ने यहां उपस्थित भक्तों के साथ समय बिताया और दुर्गा पूजा की महिमा पर प्रकाश डाला।

इसी क्रम में बैंक बिल्डिंग परिसर में नौ दिनों से चल रहे मां दुर्गा पूजा नवरात्रि कार्यक्रम का भी भव्य समापन भंडारे के साथ हुआ। यहां अखंड पाठ, पूजा-अर्चना, धार्मिक भजन-कीर्तन और महिलाओं की विशेष भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दुर्गा पूजा समिति से जुड़े भरत पांडेय, हं कांडपाल, हर्षित सती, जगदीश बिष्ट, कुलदीप राणा, भूपेंद्र परिहार, कमलेश बिष्ट, घनश्याम नेगी और उमाशंकर पंत (पुरोहित) का विशेष योगदान रहा।

नवरात्रि पर्व का महत्व

विदित हो कि नवरात्रि पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना और महिषासुर मर्दिनी की विजयगाथा का प्रतीक है। भक्तजन नौ दिन उपवास रखकर मां की पूजा करते हैं और महानवमी को कन्या पूजन व भंडारे के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments