HomeUttarakhandNainitalढोकाने इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा और साईबर सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम

ढोकाने इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा और साईबर सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

पुलिस अधीक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी का जोरदार स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल और खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान हंसा सुयाल भी मौजूद रहीं।

विद्यालय के पूर्व छात्र रहे शेखर चन्द्र सुयाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा समाज की प्रगति की कुंजी है। उन्होंने अपने द्वारा चलाए जा रहे मातृ-पितृ विहिन बालिकाओं के लिए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और छात्रों को ऐसी सामाजिक पहलों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

शेखर चन्द्र सुयाल ने विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा (Cyber Security) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल दौर में सतर्क रहना और ऑनलाइन ठगी से बचाव हर छात्र के लिए जरूरी है।

शिक्षा का महत्व और प्रेरणा

खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने छात्रों को शिक्षा के महत्व और इसके जीवन में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। वहीं हंसा सुयाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें — रामपुर की महिला से दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments