10 जनपदों के 285 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग
सीएनई, बागेश्वर: जिले के इंडोर स्टेडियम में आज राज्यस्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन विधायक पार्वती दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के प्रति पूरी तरह गंभीर है।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 10 जनपदों के 285 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक अलग-अलग मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, और विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विधायक दास ने कहा, “खेल न केवल हमारी शारीरिक फिटनेस बनाए रखता है, बल्कि हमारे भविष्य को भी सुरक्षित करता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अब सरकारी नौकरी का प्रावधान भी किया गया है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।”
जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि बागेश्वर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेंगे।
ताइक्वांडो खिलाड़ी लता खड़ाई ने कहा, “बागेश्वर की टीम पिछले 11 वर्षों से पहले स्थान पर रही है और इस बार भी हम बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल करने की उम्मीद रखते हैं।”
अंडर–14 बालक वर्गीय प्रतियोगिता में दिखा दमखम
अंडर–14 बालक वर्ग में प्रतिभागियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। अलग-अलग भार वर्गों में कड़े मुकाबले हुए और विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
- 18 किलो वर्ग: रोहित गोस्वामी (बागेश्वर) – स्वर्ण
- 21–23 किलो वर्ग: आर्यन सिंह (बागेश्वर) – स्वर्ण, रोहित पांथवाल (पिथौरागढ़) – रजत
- 23–25 किलो वर्ग: अनुराग (डमोली) – स्वर्ण, आयुष रौरी (त्यामपट) – रजत
- 25–27 किलो वर्ग: विवेक तिवारी (बागेश्वर) – स्वर्ण, अभिषेक सिंह (उम्मीनगर) – रजत, तनुज कुमार (पिथौरागढ़) – कांस्य
- 27–29 किलो वर्ग: नमन खत्रीवाल (बागेश्वर) – स्वर्ण, श्रीनाथ (उम्मीनगर) – रजत, आदित्य कुमार (त्यामपट) – कांस्य, गौरव सिंह (पिथौरागढ़) – कांस्य
- 29–32 किलो वर्ग: नमन सिंह (पिथौरागढ़) – स्वर्ण, नवीन जगूली (बागेश्वर) – रजत, अक्षय गड़ोली (त्यामपट) – कांस्य, देव (उम्मीनगर) – कांस्य
- 32–35 किलो वर्ग: राहुल निराला (अल्मोड़ा) – स्वर्ण, हर्षित कार्की (नैनीताल) – रजत, जीवन कार्की (बागेश्वर) – कांस्य, विजय सिंह (पिथौरागढ़) – कांस्य
- 35–38 किलो वर्ग: गगन जोशी (बागेश्वर) – स्वर्ण, मोहित आगरी (नैनीताल) – रजत, श्रवण गिरी (पिथौरागढ़) – कांस्य

