HomeUttarakhandAlmoraBWF World Championships 2025: उत्तराखंड के 5 खिलाड़ियों का चयन

BWF World Championships 2025: उत्तराखंड के 5 खिलाड़ियों का चयन

लोकेश नेगी होंगे भारतीय टीम के कोच

सीएनई रिपोर्टर। 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली BWF World Junior Championships 2025 में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा की मनसा रावत और गायत्री रावत, देहरादून के सूर्याक्ष रावत, पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा और देहरादून की अन्या बिष्ट को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन किया है। इस बार का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।

प्रशिक्षण और कोचिंग

टीम के कोच लोकेश नेगी अल्मोड़ा से हैं और उनका अनुभव खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन का एक मजबूत स्तंभ होगा। मनसा रावत, गायत्री रावत और सूर्याक्ष रावत प्रकाश पादुकोण अकादमी में कोच डी. के. सेन और लोकेश नेगी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि एंजेल पुनेरा और अन्या बिष्ट गुवाहाटी के नेशनल एक्सीलेंसी सेंटर में ट्रेनिंग कर रही हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन भारत में गुवाहाटी, असम में किया जा रहा है। इससे पहले यह चैंपियनशिप 2008 में पुणे में आयोजित हुई थी। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी नेशनल एक्सीलेंसी सेंटर, गुवाहाटी में ही चल रहा है।

कोच लोकेश नेगी का कहना है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी इस बार पदक जीतने में कामयाब होंगे। चयन पर उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक, संघ के सदस्य, खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें — स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने की यह मांग

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments