HomeUttarakhandAlmoraस्वतंत्रता सेनानी आरक्षण 5 प्रतिशत और सम्मान राशि बढ़ाने की मांग

स्वतंत्रता सेनानी आरक्षण 5 प्रतिशत और सम्मान राशि बढ़ाने की मांग

ADVERTISEMENTS

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की बैठक

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। द्वाराहाट के शीतला पुष्कर मैदान में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की बैठक में सेनानी परिवारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी आरक्षण को पूर्व की भांति 5 प्रतिशत बहाल करने और सम्मान राशि में वृद्धि की मांग प्रमुख रही।

बैठक का संचालन कैलाश फुलारा ने किया और अध्यक्षता तारा लाल शाह ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे का माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर स्वागत भी किया गया।

संगठन की ओर से सरकार से कई अहम मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इनमें सेनानियों के नाम पर सड़कों व चौराहों का नामकरण जिला स्तर पर निपटाने, परिवहन निगम की बसों में एक सहायक के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने और हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करने जैसे प्रस्ताव शामिल थे।

बैठक में मोहन चंद्र तिवारी, किशन चंद्र जोशी, गिरधर सिंह बिष्ट, जीवन रावत, दया देवी, मोहन चंद्र पांडे, हरीश हरबोला, बिपिन फुलारा, हरीश दुर्गापाल, थान सिंह, बिपिन दुर्गापाल, मदन मोहन दुर्गापाल, लक्ष्मी लाल शाह समेत अनेक उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments