HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कलश यात्रा व अनुष्ठानों के साथ लक्ष्मेश्वर में दुर्गा महोत्सव शुरू

अल्मोड़ा: कलश यात्रा व अनुष्ठानों के साथ लक्ष्मेश्वर में दुर्गा महोत्सव शुरू

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 नवदुर्गा महोत्सव समिति के बैनर तले सजा मां दुर्गा का दरबार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति के बैनर तले इस बार 12वां दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ भव्यता के साथ हुआ। खुटकुनी भैरव मंदिर से गणेश पूजन व मां के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

आकर्षक ढंग से सजे माता रानी के दरबार में पंडित सतीश चन्द्र जोशी एवं पंडित चन्द्रशेखर जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान आरंभ कराया। इसमें मुख्य यजमान पंकज पंत, लता पंत एवं रमेश जोशी, गीता जोशी हैं। धार्मिक अनुष्ठान में दीप पूजन, गणेश पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन, मां भगवती मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, रूद्री पाठ एवं दुर्गा सप्तशती पाठ व आरती हुई। वहीं क्षेत्र की महिलाओं ने मां के दरबार में भजन-कीर्तन से धूम मचाई। इन कार्यक्रमों में समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, मोहन चन्द पाण्डेय, गिरीश पंत, तारू पाण्डेय, समिति के मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह, उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल, विनय पाण्डेय, गगन पाण्डेय, व्यवस्थापक नमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपसचिव पीयूष पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, दिवान बिष्ट , भगवान रावत, राहुल जोशी आदि शामिल रहे।

कलश यात्रा में नगर निगम महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की, पार्षद भूपेन्द्र जोशी, ज्योति साह, अभिषेक जोशी, कैलाश गुरूरानी, रोहित शर्मा, जगत भट्ट आदि भी शामिल रहे। इस मौके पर समिति की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय को अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments