HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मास्टर प्लान के कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के सख्त...

अल्मोड़ा: मास्टर प्लान के कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के सख्त निर्देश

👉 पर्यटन सचिव ने जागेश्वरधाम का स्थलीय निरीक्षण किया, कार्यों की समीक्षा की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद के दौरे पर आए उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को प्राचीन जागेश्वरधाम पहुंचे और उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाएं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

पर्यटन सचिव गर्ब्याल ने जागेश्वर मास्टर प्लान का जायज़ा लेते हुए निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि जागेश्वरधाम में वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए जागेश्वर में चल रहे कार्यों से धाम की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को पहले से अधिक मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आश्वस्त किया कि सभी हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि विकास कार्यों का लाभ सीधा जनता तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, तहसीलदार बरखा जलाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments