HomeUttarakhandAlmoraक्वारब मार्ग को 24 घंटे खोलने की मांग, देवा ने किया मशाल...

क्वारब मार्ग को 24 घंटे खोलने की मांग, देवा ने किया मशाल जुलूस का आह्वान

सोमवार शाम 6 बजे निकलेगा विशाल जुलूस

सीएनई रिपोर्टर। अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष, ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष और कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने प्रशासन से क्वारब डेंजर जोन मार्ग को सभी वाहनों के लिए 24 घंटे खोलने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जनहित की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देवा भाई ने कहा कि क्वारब मार्ग लंबे समय से बंद या सीमित समय के लिए संचालित होने से व्यापारिक गतिविधियों पर गहरा असर पड़ रहा है और आम जनता भी भारी परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लचर व्यवस्था के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर सोमवार, 15 सितंबर की शाम 6 बजे अल्मोड़ा में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शासन-प्रशासन को कड़ा संदेश देने और क्वारब मार्ग को 24 घंटे खोलने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

देवा भाई ने कहा —

“क्वारब मार्ग की मरम्मत व संचालन में हो रही देरी से हर कोई भली-भांति परिचित है। इस मार्ग के बंद रहने से न केवल व्यापार ठप हो रहा है, बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में प्रशासन की यह तानाशाही और लापरवाही किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।”

उन्होंने अल्मोड़ा जिले की सम्मानित जनता और व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मशाल जुलूस में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और इस जनविरोधी नीति के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें। ज्ञातव्य हो कि क्वारब मार्ग को 24 घंटे खोलने की इस मांग ने अब जनांदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को अब जनता की पीड़ा समझनी होगी, अन्यथा विरोध और तेज़ किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments