HomeUttarakhandAlmoraभारत रत्न पंडित जीबी पंत ने अल्मोड़ा समेत देश व उत्तराखण्ड गौरव...

भारत रत्न पंडित जीबी पंत ने अल्मोड़ा समेत देश व उत्तराखण्ड गौरव बढ़ाया

ADVERTISEMENTS

👉 जनपद में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
👉 अल्मोड़ा नगर, जन्मस्थली खूंट व पर्यावरण संस्थान में भव्य कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाई गई। पंडित पंत की जन्मस्थली खूंट समेत अल्मोड़ा में भव्य कार्यक्रम हुए, जबकि पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में जीबी पंत मेमोरियल व्याख्यान हुआ। जगह जगह केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, डीएम आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी देवेन्द्र सिंह पींचा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को महान देशभक्त, समाजसेवी व कुशल प्रशासक बताया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

खूंट में आयोजित जयंती समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी अल्मोड़ा जनपद में पैदा हुए, यह हमारे लिये गौरव की बात है। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत पूरे भारत समेत उत्तराखण्ड और अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया है। इतना ही नहीं उन्होंने देश को स्वतन्त्र कराने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। यही वजह है कि आज पंडित पंत के नाम से बहुत सारे संस्थान मौजूद हैं, जो शिक्षा-दीक्षा और विज्ञान के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश हित में कार्य करने चाहिए। मेयर अजय वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तिव पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर खूंट में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा। यहां विभिन्न विभागों की ओर से लोगों की जानकारी के लिए स्टॉल लगाये गये।

इससे पहले अल्मोड़ा नगर में आज प्रातः नंदादेवी से चौघानपाटा स्थित पंत पार्क तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद पार्क में स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर मल्यार्पण किया गया। जिसमें नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और पं. पंत के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने पं. पंत का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत का संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देश एवं प्रदेश के लोगों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इसके बाद यहां रैमजे इंटर कालेज सभागार में रंगारंग कार्यक्रम हुए।

जंयती कार्यक्रमों में महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला मंत्री मनोज जोशी, समेत कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments