HomeUttarakhandAlmoraभाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और प्रतिष्ठित व्यवसायी अविनाश गोयल का निधन

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और प्रतिष्ठित व्यवसायी अविनाश गोयल का निधन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जिसके बाद पूरे शहर के व्यापारी समुदाय और भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

अविनाश गोयल एक सक्रिय और सम्मानित व्यक्ति थे, जिन्होंने रानीखेत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह कई जन आंदोलनों में शामिल रहे और व्यापार मंडल की चुनाव समिति में भी उनकी भूमिका सराहनीय थी। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है, जिसे नगरवासी हमेशा याद रखेंगे।

उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अविनाश गोयल का जाना व्यक्तिगत क्षति है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इसके अतिरिक्त, छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा, अतुल कुमार अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, अगस्त लाल शाह, और अन्य कई सामाजिक संगठनों ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूरा नगर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति मिले।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments